Sport

KL Rahul के ही खिलाफ हुए ससुर Sunil Shetty, Rohit Sharma संग मिलकर बजाई बैंड; सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्ली: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का खुमार चढ़ने लगा है। 22 मार्च से टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है। अपनी कप्तानी में केएल राहुल (KL Rahul) लखनऊ सुपर जायंट्स को पहली बार खिताब दिलाने से […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का खुमार चढ़ने लगा है। 22 मार्च से टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है। अपनी कप्तानी में केएल राहुल (KL Rahul) लखनऊ सुपर जायंट्स को पहली बार खिताब दिलाने से इरादे से मैदान पर उतरने वाले हैं।

हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के आगाज से पहले ही राहुल के अपनों ने साथ छोड़ना शुरू कर दिया है। केएल के ससुर और मशहूर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी उनके खिलाफ हो गए हैं। क्या है पूरा माजरा, आइए आपको समझाते हैं।

ससुर हुए राहुल के खिलाफ
दरअसल, आईपीएल के मुख्य स्पॉन्सर ड्रीम 11 ने एक वीडियो जारी किया है, जिसको केएल राहुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में रोहित शर्मा और सुनील शेट्टी साथ बैठकर लंच करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद राहुल टेबल के पास आते हैं और अपने ससुर से बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन रोहित उनको टोकते हुए कहते हैं, “फैमिली डिनर चल रहा है।”

राहुल हैरान रहते हुए इसके बाद सुनील शेट्टी की तरफ देखते हैं और उनको पापा कहते हैं। राहुल को सुनील टोकते हुए कहते हैं, “कोई पापा नहीं, जब तक टूर्नामेंट चल रहा है तब तक शर्मा जी का बेटा मेरा बेटा है।” इसके बाद सुनील शेट्टी रोहित को खिलाते हुए भी दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

एलिमिनेटर में बाहर हुई थी लखनऊ टीम
आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने एलिमिनेटर तक का सफर तय किया था। हालांकि, पहली बार चैंपियन बनने का टीम का सपना मुंबई इंडियंस ने पूरा नहीं होने दिया था। एलिमिनेटर मैच में टीम को 81 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी। राहुल की कप्तानी में टीम का ओवरऑल प्रदर्शन उम्दा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *