Uttarakhand

फरार शार्प शूटर की नहीं मिल पा रही है लोकेशन, सर्बजीत की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, ऊधमसिंह नगर : बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे शार्प शूटर सर्बजीत सिंह का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है। उसकी तलाश में बृहस्पतिवार को भी पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशें जारी रहीं। 28 मार्च […]

Spread the love

प्रयागभारत, ऊधमसिंह नगर : बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे शार्प शूटर सर्बजीत सिंह का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है। उसकी तलाश में बृहस्पतिवार को भी पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशें जारी रहीं।

28 मार्च 2024 को डेरे में घुसकर शार्प शूटर तरनतारण, पंजाब निवासी सर्बजीत सिंह और बिलासपुर, यूपी निवासी अमरजीत सिंह ने गोली मारकर बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर दी थी। एक शार्प शूटर अमरजीत सिंह को हरिद्वार में पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है लेकिन दूसरे शार्प शूटर सर्बजीत सिंह का अभी तक सुराग नहीं लग सका है।

सर्बजीत सिंह की तलाश में पुलिस टीमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व यूपी में दबिश रहे रही हैं। इसके अलावा तरनतारण स्थित सर्बजीत के घर पर पुलिस कुर्की का नोटिस भी लगा चुकी है। पुलिस को अभी तक सर्बजीत की लोकेशन नहीं मिली है जिस कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *