मेडिकल संचालक अंकित की निर्मम हत्या, ऐसी जगह मिला शव देख हैरान रह गए लोग
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पांच दिन से लापता बेहटा मजावर के हरईपुर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक अंकित (27) का शव गांव से एक किलोमीटर दूर मिला। हत्यारों ने शव को निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे […]
More On prayagbharat
- एक अप्रैल से चलेगा प्री-एसआईआर का सघन मैपिंग अभियान, 85% मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग हुई
- क्लब में DJ को लेकर विवाद, दो गुटों में जमकर मारपीट
- नैनीताल हादसे में कई यात्री घायल, राहत और बचाव कार्य जारी
- उत्तराखंड में वनकर्मियों को हथियारों से लैस करने की तैयारी तेज, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर
- भीषण सड़क हादसा: 12 गौवंशों की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक पर कार्रवाई
प्रयाग भारत, उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पांच दिन से लापता बेहटा मजावर के हरईपुर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक अंकित (27) का शव गांव से एक किलोमीटर दूर मिला। हत्यारों ने शव को निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे में जलनिकासी के लिए डाले गए पाइप में छिपाया था।
किसी को पता न चले इसलिए दोनों मुहानों पर मिट्टी डाल दी थी। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने मंगलवार रात पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव बरामद हुआ। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर रही है। चर्चा है कि रुपयों के लेनदेन या प्रेम प्रसंग में हत्या की गई है।
