विधायक सुरेश्वर सिंह ने बताया आनंद राय और होमगार्ड अबुल खान उनकी हत्या की साजिश रच रहे
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, बहराइच: यूपी में बहराइच के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने अपने गनर से अपनी जान का खतरा बताते हुए अपने दोनों गनर पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि सिपाही आनंद राय और […]
More On prayagbharat
- तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन मजदूरों को कुचला, गंभीर घायल
- भारतीय सिनेमा के मशहूर एक्टर श्रीकांतय्या उमेश का 80 साल की उम्र में निधन
- मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के गन्ना किसानों को दी बड़ी सौगात
- डाक विभाग पूरे प्रदेश भर में रजिस्ट्रेशन संस्थाओं के पास भी अपने Gen-Z पोस्ट ऑफिस खोलेगा
- यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बॉबी पंवार को किया तलब
प्रयाग भारत, बहराइच: यूपी में बहराइच के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने अपने गनर से अपनी जान का खतरा बताते हुए अपने दोनों गनर पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि सिपाही आनंद राय और होमगार्ड अबुल खान उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं और कभी भी उनकी गोली मारकर हत्या की जा सकती है। विधायक की तहरीर पर थाना हरदी में 350 व 351(3) की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
तहरीर में विधायक ने कहा है कि मेरे गनर के रूप में नियुक्त आनंद राय ने 28 अगस्त को हरदी थाना परिसर में मेरे खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था और गोली मारने की धमकी दी थी। वहां पर मौजूद अबुल खान भी उसकी हां में हां मिला रहा था। उन्होंने कहा कि यदि थाने में ही विधायक की हत्या की साजिश रची जाएगी तो जनता कहां सुरक्षित रहेगी। उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
