Education

NCERT ने कक्षा 12 राजनीति विज्ञान के 8वें अध्याय को किया अपडेट; बाबरी, गुजरात दंगे और हिंदुत्व की राजनीति टॉपिक हटाए गए

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद (NCERT) ने कक्षा 12 के राजनीति विज्ञान विषय के आठवें अध्याय की पठन सामग्री (Content) को अपडेट किया है। परिषद द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, ncert.nic.in के मुताबिक ‘भारतीय राजनीति: नए अध्याय’ […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद (NCERT) ने कक्षा 12 के राजनीति विज्ञान विषय के आठवें अध्याय की पठन सामग्री (Content) को अपडेट किया है। परिषद द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, ncert.nic.in के मुताबिक ‘भारतीय राजनीति: नए अध्याय’ नामक अध्याय 8 में वर्तमान भारतीय राजनीति में नए संदर्भों को जोड़ा गया है, जबकि पहले के ‘बाबरी’, ‘गुजरात दंगे’ और ‘हिंदुत्व की राजनीति’, अल्पसंख्यकों के मुद्दे, जैसे कुछ संदर्भों को हटाया गया है।

NCERT द्वारा अपडेट किया गया कंटेट को इसी सत्र यानी 2024-25 से लागू किया जाना है। बात दें कि NCERT द्वारा निर्धारित किए गए पाठ्क्रम को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से सम्बद्ध देश भर में स्थित 30 हजार से अधिक स्कूलों में लागू किया जाता है। ऐसे में इन स्कूलों में इस वर्ष कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को अब राजनीति विज्ञान के 8वें अध्याय में अपडेट किए गए कंटेंट के अनुसार पढ़ाई कराई जाएगी।

NCERT ने किए ये बदलाव

NCERT ने कक्षा 12 की राजनीति विज्ञान विषय के 8वें अध्याय के ‘अयोध्या विध्वंस’ के संदर्भ को हटाया है और ‘राजनीतिक लामबंदी की प्रकृति के लिए राम जन्मभूमि आंदोलन और अयोध्या विध्वंस की विरासत क्या है?’ को बदलकर ‘राम जन्मभूमि आंदोलन की विरासत क्या है?’ कर दिया गया है। परिषद द्वारा ये बदलाव इस अध्याय से सम्बन्धित प्रश्नों में नवीनता लाने के उद्देश्य से किया गया है।

इसी प्रकार, NCERT ने इसी अध्याय में ‘बाबरी मस्जिद’ और ‘हिंदुत्व की राजनीति’ के संदर्भ को भी हटाया है। कंटेट में कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय की संवैधानिक पीठ के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया गया। दूसरी तरफ, ‘लोकतांत्रिक अधिकार’ नाम के 5वें अध्याय में गुजरात दंगों का संदर्भ दिया गया था, जिसे अब हटा दिया गया है। इसके पक्ष में परिषद ने कहा कि यह घटना 20 वर्ष पुरानी है और इसे न्यायिक प्रक्रिया के अंतर्गत सुलझाया जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *