Uttarakhand

हल्द्वानी में बिजली विभाग के कार्यालय में छापेमारी के दौरान नशे में पकड़े गए कर्मचारी को निलंबित करने के आदेश

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयाग भारत, हल्द्वानी : हल्द्वानी में बिजली विभाग के कार्यालय में छापेमारी के दौरान एक कर्मचारी को शराब के नशे की हालत में पकड़ा गया। शिकायतों के आधार पर हुई कार्रवाई में सिटी मजिस्ट्रेट ने निलंबित करने […]

Spread the love

प्रयाग भारत, हल्द्वानी : हल्द्वानी में बिजली विभाग के कार्यालय में छापेमारी के दौरान एक कर्मचारी को शराब के नशे की हालत में पकड़ा गया। शिकायतों के आधार पर हुई कार्रवाई में सिटी मजिस्ट्रेट ने निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

हल्द्वानी में काठगोदाम स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने छापेमारी कर एक कर्मचारी को शराब के नशे की हालत में पकड़ा। कार्यालय सहायक दीपक बोरा के खिलाफ शिकायत मिलने पर की गई इस कार्रवाई में उसे मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई गई।

सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित ईई को कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, दीपक बोरा को मेडिकल जांच के लिए बेस हॉस्पिटल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ ऑफिस में शराब पीकर आने की लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *