राष्ट्रपति मुर्मु उत्तराखंड में 3 दिवसीय प्रवास के बाद दिल्ली हुई रवाना
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादूनः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय प्रवास के बाद शनिवार को विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या व अन्य लोगों ने […]
More On prayagbharat
- हिमाचल बस हादसा: ट्रक को पास देने के दौरान पुश्ता गिरा, चीख-पुकार से मचा हड़कंप
- सीडीएस जनरल अनिल चौहान 21 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर
- ऑनलाइन गेम की लत ने ली जान, तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाई
- दीपक को मंत्री इरफान का सम्मान, उत्तराखंड में दिखी इंसानियत की मिसाल
- IAS कैडर विस्तार: उत्तराखंड में DPC के लिए कार्मिक विभाग तैयार
प्रयाग भारत, देहरादूनः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय प्रवास के बाद शनिवार को विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या व अन्य लोगों ने यहां जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मुर्मु को विदा किया।
आपको बताते चलें कि राष्ट्रपति मुर्मु ने उत्तराखंड प्रवास में दृष्टिबाधित बच्चों के मध्य अपना जन्मदिन मनाया। वहीं, उन्होंने स्थानीय राष्ट्रपति निकेतन को आम लोगों के लिए खोल दिया। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस जनों के साथ पुलिस लाइन देहरादून में योग भी किया। तत्पश्चात वह विशेष विमान से नई दिल्ली रवाना हो गई।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड आगमन पर राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया और निकट भविष्य में पुन: देवभूमि आने का न्योता दिया।
