हाथरस सत्संग हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मिले राहुल गांधी, दिया मदद का भरोसा
Summary
Spread the loveप्रयागभारत, अलीगढ़; हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने व घायलों का हाल जानने के लिए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह अलीगढ़ फिर हाथरस पहुंचे।यहां पीड़ित […]

प्रयागभारत, अलीगढ़; हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने व घायलों का हाल जानने के लिए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह अलीगढ़ फिर हाथरस पहुंचे।यहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
भाजपा पर हमलावर विपक्ष
हाथरस की घटना को लेकर विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को हाथरस गए थे। कांग्रेस घटना को लेकर भाजपा पर अपना हमला और तेज करती नजर आ रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों को राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय में नवनिर्वाचित सांसदों के सम्मान कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।
छह सेवादार गिरफ्तार
सत्संग के बाद भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में तीसरे दिन पुलिस एक्शन में आई। पुलिस न दो महिलाओं सहित छह सेवादारों को गिरफ्तार किया है। कुल 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस अभी सूरजपाल सिंह उर्फ नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) को आरोपित नहीं मान रही।