Ramandeep Singh बने ‘सुपरमैन’, शानदार डाइव लगाकर लपका गजब का कैच; ‘किंग खान’ का दिल भी हुआ गार्डन-गार्डन!
प्रयाग भारत, दिल्ली : मौजूदा सीजन के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हो रहा है। इस मैच में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया। केकेआर की टीम के नाम पावरप्ले रहा, जहां लखनऊ की टीम ने पांच ओवर तक दो विकेट गंवाए। इस मैच में केकेआर के युवा खिलाड़ी रमनदीप सिंह ने शानदार फील्डिंग करते हुए एक ऐसा कैच लपका, जिसकी हर जगह तारीफ की जा रही है। रमनदीप सिंह ने दीपक हुड्डा का कैच लपका, जिसने टीम के मालिक शाहरुख खान भी काफी इंप्रेस किया।
Ramandeep Singh ने शानदार डाइव लगाकर लपका Deepak Hooda का अद्भुत कैच
दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर रमनदीप सिंह ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) को कैच आउट किया। इस गेंद पर दीपक हुड्डा ने पॉइंट पर शॉट खेला था, लेकिन वहां खड़े फील्डर रमनदीप ने हवा में छलांग लगाते हुए दीपक हुड्डा को अपने जाल में फंसाया। उनके इस कैच को देख हर कोई हक्का-बक्का रह गया। सोशल मीडिया पर रमनदीप सिंह के शानदार कैच की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।
रमनदीप ने जैसे ही बिना किसी देरी के दीपक का कैच लपका, तो स्टैंड्स में बैठे शाहरुख खान खड़े होकर तालियां बजाने लगे। उनका रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। रमनदीप के कैच चलते लखनऊ सुपर जायंट्स को दीपक हुड्डा के रूप में दूसरा झटका लगा। इस दौरान रमनदीप सिंह 10 गेंदों पर 8 रन ही बना सके।
