बदायूं: ड्यूटी से लौट रही सास के सिर पर दामाद ने मारी चाकू
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, बदायूं: बिसौली नगर पालिका में तैनात महिला कर्मचारी के ड्यूटी से वापस लौटने पर दामाद ने चाकू से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। महिला कर्मचारी सोमवती ने बताया कि सोमवार शाम […]
More On prayagbharat
- SIR में फर्जीवाड़े का आरोप, जिंदा मतदाता को मृत बताकर नाम काटने का आवेदन
- हिमाचल बस हादसा: ट्रक को पास देने के दौरान पुश्ता गिरा, चीख-पुकार से मचा हड़कंप
- सीडीएस जनरल अनिल चौहान 21 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर
- ऑनलाइन गेम की लत ने ली जान, तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाई
- दीपक को मंत्री इरफान का सम्मान, उत्तराखंड में दिखी इंसानियत की मिसाल
प्रयाग भारत, बदायूं: बिसौली नगर पालिका में तैनात महिला कर्मचारी के ड्यूटी से वापस लौटने पर दामाद ने चाकू से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई।
महिला कर्मचारी सोमवती ने बताया कि सोमवार शाम वह ड्यूटी खत्म करके पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से उनके सिर पर वार किया गया। उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो उनका दामाद भाग रहा था। उसके हाथ में चाकू था।
उनके शोर मचाने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। महिला के अनुसार उन्हें जानकारी नहीं है कि दामाद ने हमला क्यों किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। महिला का इलाज कराया। महिला की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
