तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां बेटे को मारी टक्कर, दोनों की मौत
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक बार फिर हिंट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक […]
More On prayagbharat
- दीपक को मंत्री इरफान का सम्मान, उत्तराखंड में दिखी इंसानियत की मिसाल
- IAS कैडर विस्तार: उत्तराखंड में DPC के लिए कार्मिक विभाग तैयार
- कोटद्वार प्रकरण : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के बयान पर जताई आपत्ति
- बजट 2026-27 को मुख्यमंत्री धामी ने इकोनॉमी और इकोलॉजी संतुलित करने वाला बताया
- दुष्कर्म पीड़िता की मौत से हालात बेकाबू, परिजनों का विरोध, गांव छावनी में तब्दील
प्रयाग भारत, ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक बार फिर हिंट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है।
घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रायरू हाइवे के पास की
दरअसल घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रायरू हाइवे के पास की है। दोनों मृतक मोतीझील कृष्णा नगर पहाड़ी के रहने वाले है। घटना के बाद वहां पर जाम लग गया था। पुलिस के पहुंचने तक दोनों के शव बीच सड़क पर ही पड़े रहे। घटनास्थल पर खून बिखरे हुए थे। दोनों मजतक कहां से आ-जा रहे थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ट्रक चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
