देहरादून: चाय बागान इलाके में मिला युवती का शव, युवती की लाश प्लास्टिक के कट्टे में थी
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, देहरादून: राजधानी देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है. बसंत विहार क्षेत्र के चाय बागान इलाके में युवती का शव मिला है. युवती की लाश प्लास्टिक के कट्टे में थी. इस […]
More On prayagbharat
- SIR में फर्जीवाड़े का आरोप, जिंदा मतदाता को मृत बताकर नाम काटने का आवेदन
- हिमाचल बस हादसा: ट्रक को पास देने के दौरान पुश्ता गिरा, चीख-पुकार से मचा हड़कंप
- सीडीएस जनरल अनिल चौहान 21 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर
- ऑनलाइन गेम की लत ने ली जान, तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाई
- दीपक को मंत्री इरफान का सम्मान, उत्तराखंड में दिखी इंसानियत की मिसाल
प्रयाग भारत, देहरादून: राजधानी देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है. बसंत विहार क्षेत्र के चाय बागान इलाके में युवती का शव मिला है. युवती की लाश प्लास्टिक के कट्टे में थी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर अपनी जांच पड़ताल शुरू की.
चाय बागान में पड़े प्लास्टिक के कट्टे पड़ी लोगों की नजर: मामला श्यामपुर के आदर्श विहार इलाका का है. बताया जा रहा है कि सुबह कुछ लोगों की नजर चाय बागान में पड़े प्लास्टिक के कट्टे पर पड़ी. उन्हें कट्टा देखकर कुछ शक हुआ. इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी.
प्लास्टिक का कट्टा खोला तो उड़ गए सबके होश: पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब प्लास्टिक का कट्टा खोला तो सब के होश उड़ गए. क्योंकि कट्टे से युवती का शव निकला. वैसे तो पुलिस को युवती की शरीर पर चोट को कोई निशान नहीं मिले है, लेकिन मुंह से खून जरूर निकाल रहा था. शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि युवती के हाथ-पांव खरोंचें गए है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस का बयान: थाना बसन्त विहार पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है. अब तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस युवती के शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है. साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया जा रहा है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा -प्रमोद कुमार, एसपी सिटी-
