Uttara Pradesh

 रेलवे ट्रैक के किनारे एमबीबीएस छात्रा का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने इस बात की जताई आशंका

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही छात्रा का शव मेडिकल कालेज के पीछे रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। छात्रा तृप्ता चौहान औरैया जनपद के गांव अजीतबल की रहने वाली थी। […]

Spread the love

प्रयागभारत, मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही छात्रा का शव मेडिकल कालेज के पीछे रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। छात्रा तृप्ता चौहान औरैया जनपद के गांव अजीतबल की रहने वाली थी।

पुलिस का कहना है कि घटना के दौरान छात्रा तृप्ता के साथ छात्र कुनाल सैनी भी मौके पर था, उसने पुलिस को बताया कि रेलवे ट्रैक पर टहलने गए थे, तभी मालगाड़ी की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई।

हालांकि छात्रा के रिश्तेदार प्रोफेसर आरएस सेंगर निवासी मोदीपुरम मोरठ समेत अन्य लोग मंसूरपुर पहुंचे। उन्होंने आशंका जताई है कि छात्रा की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *