International

ट्रांसजेंडर बेटी ने एलन मस्क पर लगाया परेशान करने का आरोप, झूठा भी कहा , बोली- रिश्ता नहीं रखना चाहती हूं

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत , नई दिल्ली ; टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और उनकी ट्रांसजेंडर बेटी विवियन जेना विल्सन के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। विवियन ने एलन मस्क के दावों का खंडन किया। विवियन का कहना है कि एलन […]

Spread the love

प्रयाग भारत , नई दिल्ली ; टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और उनकी ट्रांसजेंडर बेटी विवियन जेना विल्सन के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। विवियन ने एलन मस्क के दावों का खंडन किया। विवियन का कहना है कि एलन मस्क की पूरी कहानी मनगढ़ंत हैं। वह दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहते हैं। विल्सन ने यह भी कहा कि वह अपने पिता से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती हैं।

एलन मस्क ने क्या कहा था?

दरअसल, एक इंटरव्यू में एलन मस्क ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को ‘वोक माइंड वायरस’ ने मार दिया था। उन्होंने यह भी दावा किया था कि महामारी के दौरान दस्तावेजों पर धोखे से हस्ताक्षर करवाए गए थे। एलन मस्क ने लिंग-पुनर्मूल्यांकन सर्जरी को बाल विकृति और नसबंदी कहकर संबोधित किया।

दरअसल, एलन मस्क ने टिप्पणीकार जॉर्डन पीटरसन के साथ एक साक्षात्कार में हिसा लिया था। इसमें उन्होंने अपनी ट्रांसजेंडर बेटी विल्सन के बारे में बड़ा दावा किया था। मस्क ने कहा था कि जेंडर बदलने की सर्जरी के लिए मुझे धोखा दिया गया। मैंने अपने बेटे को खो दिया। इसके बाद मस्क ने वोक माइंड वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने की कसम खाई थी।

समलैंगिक था विल्सन

मस्क ने दावा किया था कि विल्सन समलैंगिक। मुझे इसकी जानकारी तब मिली जब वह लगभग चार साल था। वह मेरे खातिर जैकेट जैसे कपड़े चुनता था। इतना ही नहीं मुझे बताता था कि यह “शानदार” है। बेटे को संगीत और थिएटर से भी प्यार था। मगर वह लड़की नहीं था।

विल्सन ने कहा- पूरी कहानी झूठी

विल्सन ने कहा कि मस्क की पूरी कहानी झूठी है। सच तो यह है कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था। मैंने चार साल की उम्र में किसी जैकेट का चयन नहीं किया था। यह पूरी तरह से बकवास है। मैं चार साल की उम्र में शानदार शब्द का इस्तेमाल नहीं सकती।

हमेशा परेशान करते थे मस्क

विल्सन ने कहा कि जब मैं बड़ी हो रही थी तब एलन मस्क मेरे साथ नहीं थे। थोड़े वक्त तक साथ जरूर थे। मगर उस वक्त वह मुझे स्त्रीत्व और विचित्रता की खातिर परेशान करते थे। मैंने अपने लिंग के बारे में उन्हें बताने की कोशिश भी की। विल्सन ने कहा कि मस्क बच्चों को किस तरह से देखते हैं… इसके बारे में बहुत कुछ बताना है।

विल्सन ने कानूनी आधार पर बदला लिंग व नाम

20 साल की विवियन जेना विल्सन ने 18 साल की उम्र में कानूनी आधार पर अपना नाम और लिंक बदल लिया था। पहले विवयन का नाम जेवियर था। विवियन ने अपने नाम के साथ मां का नाम विल्सन भी जोड़ लिया। जेना की मां का नाम जस्टिन विल्सन है। उन्होंने 2008 में एलन मस्क से तलाक लिया था। विवियन को कानूनी आधार पर कैलिफोर्निया राज्य में महिला के रूप में मान्यता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *