Uttara Pradesh

UP में बढ़ी सियासी चहलकदमी, राजा भैया से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी; आखिर क्या है माजरा?

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, प्रतापगढ़। कौशांबी लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही राजनीतिक रस्साकसी ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया। अप्रत्याशित रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान व कौशांबी के भाजपा प्रत्याशी सांसद विनोद सोनकर जनसत्ता […]

Spread the love

प्रयागभारत, प्रतापगढ़। कौशांबी लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही राजनीतिक रस्साकसी ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया। अप्रत्याशित रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान व कौशांबी के भाजपा प्रत्याशी सांसद विनोद सोनकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया से मिलने के लिए उनके आवास बेती कोठी पहुंच गए।

शिष्टाचार मुलाकात में राजा भैया ने केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी का सत्कार किया। करीब आधे घंटे तक बातचीत के बाद विनोद सोनकर केंद्रीय मंत्री के साथ क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए। नेताओं के बीच क्या बात हुई, क्या चर्चा हुई, इस पर कयास लग रहे हैं।

दो दिन पहले उसी क्षेत्र में आए गृहमंत्री ने सभा में राजा भैया का नाम तक नहीं लिया था और अब अचानक इतना बड़ा कदम चर्चा में है। यही नहीं सोमवार देर शाम वहीं के सपा उम्मीदवार पुष्पेंद्र सरोज ने भी बेंती जाकर रघुराज से समर्थन मांगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *