यूपी कॉलेज हत्याकांड: बेटे के शव से लिपटकर बिलखती रही मां
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, वाराणसी : यूपी कॉलेज में बीएससी चौथे सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। छात्र सूर्य प्रताप सिंह पर […]
More On prayagbharat
- एक्शन में एसएसपी, आरक्षी पर गिरी गाज, पुलिस महकमे में हलचल
- प्रदेश में 1 अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण की शुरुआत
- दो फीट बर्फ से ढका बदरीनाथ धाम, तापमान में भारी गिरावट
- श्रद्धालुओं के लिए सुनहरा मौका: आदि कैलाश यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन खुले
- नए मंत्रियों के शामिल होने से सरकार को मिलेगा मजबूती का सहारा
प्रयाग भारत, वाराणसी : यूपी कॉलेज में बीएससी चौथे सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। छात्र सूर्य प्रताप सिंह पर आरोपी मनजीत ने कई फायरिंग की, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। गोली मारने के बाद मौके से आरोपी छात्र भाग गया। घायल सूर्य प्रताप सिंह को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
वारदात के बाद कॉलेज परिसर में नाराज छात्रों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। कॉलेज गेट पर प्रदर्शन करने लगे। घटना की जानकारी पर पुलिस कमिश्नर के साथ ही अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित छात्रों को समझाने में जुट गए। घटना के बाद सूर्य प्रताप की मां का रो- रोकर बुरा हाल है।
