Uttara Pradesh

Varun Gandhi का टिकट कटा, तो ये क्या बोल गए राज्यमंत्री संजय गंगवार, गांधी परिवार पर एक बार फिर बोला हमला

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, पीलीभीत:  गन्ना विकास व चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार और सांसद वरुण गांधी के बीच राजनीतिक अदावत लंबे समय से चल रही है। दोनों ही नेता बगैर नाम लिए एक दूसरे पर निशाना साधते रहे हैं। […]

Spread the love

प्रयागभारत, पीलीभीत:  गन्ना विकास व चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार और सांसद वरुण गांधी के बीच राजनीतिक अदावत लंबे समय से चल रही है। दोनों ही नेता बगैर नाम लिए एक दूसरे पर निशाना साधते रहे हैं। इतना ही नहीं राज्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी भी की।

भाजपा नेतृत्व ने सांसद वरुण गांधी का टिकट काट कर लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। राज्यमंत्री चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान अपने संबोधन में गांधी परिवार पर ही निशाना साध रहे हैं।

35 वर्षाें से पीलीभीत का हो रहा अपमान

शुक्रवार को ललौरीखेड़ा ब्लाक क्षेत्र में ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि विगत 35 वर्ष के बाद पीलीभीतवासियों के हो रहे अपमान से छुटकारा मिला है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने इस सीट से बदलाव करते हुए जितिन प्रसाद को यहां से उम्मीदवार बनाया है, जो पीलीभीत के लिए सौभाग्य की बात है। जितिन प्रसाद एक अनुभवी और कर्मठ नेता हैं। जिनकी कार्य शैली से हर कोई परिचित है।

राज्यमंत्री ने कहा कि पिछले 35 वर्ष से जनपदवासी पूर्व सांसदों को वोट देकर उनको जितातें रहे लेकिन विकास के नाम पर जनपद शून्य रहा। वहीं जनता का उल्टे अपमान को झेलना पड़ा। इस सब से जनपदवासियों को अब छुटकारा मिल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *