Uttara Pradesh

वोटिंग की पिच पर जमकर खेल रहीं महिलाएं, 80 साल की वृद्धा भी मतदान के लिए पहुंची

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नोएडा:  रैलियों और घर-घर जाकर वोट मांगने में मुखर होती महिलाएं मतदान की पिच पर भी आगे नजर आ रही हैं। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही बूथों पर महिलाएं पुरुषों से पहले पहुंच गईं। कहा […]

Spread the love

प्रयागभारत, नोएडा:  रैलियों और घर-घर जाकर वोट मांगने में मुखर होती महिलाएं मतदान की पिच पर भी आगे नजर आ रही हैं। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही बूथों पर महिलाएं पुरुषों से पहले पहुंच गईं। कहा जाता है कि महिलाएं पहले घर का काम समाप्त करती हैं, उसके बाद मतदान के लिए निकलती हैं, लेकिन इस बार महिलाओं में मतदान के प्रति भारी उत्साह नजर आ रहा है।

सुबह से ही बूथों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा नजर आई। महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार जिले में कुल सात पिंक बूथ बनाए गए हैं। यही कारण है कि 18 वर्ष की युवती से लेकर 80 वर्ष की वृद्धा भी परिवार सहित मतदान करने पहुंचीं।

शहर और देहात में भी महिलाएं बूथों पर नजर आईं

सेक्टर-128 क्षेत्र के गांव शाहपुर गोवर्धनपुर में मतदान करने पहुंचीं सुशीला ने कहा कि मतदान सबका अधिकार है। शहर और देहात में भी महिलाएं बूथों पर नजर आईं। ग्रेटर नोएडा तिलपता स्थित भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में मतदान के लिए पहुंची महिलाएं वोट डालने के बाद स्याही का निशान दिखाती हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *