महिला योगा ट्रेनर हत्याकांड का खुलासा, अवैध संबंध बना हत्या का कारण
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, हल्द्वानी: नैनीताल जिले के मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत 30 जुलाई को महिला योगा ट्रेनर की हुई हत्या का पुलिस ने 22 दिन बाद खुलासा किया. पुलिस में पूरे मामले में योगा ट्रेनिंग सेंटर संचालक के छोटे भाई […]
More On prayagbharat
- BCCI अवॉर्ड में चमके शुभमन गिल, सचिन और अश्विन के रिकॉर्ड के करीब
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट में हत्या की वारदात, सुरक्षा पर उठे सवाल
- उत्तराखंड में 21 हजार से अधिक छात्रों को मिली स्कॉलरशिप, शिक्षा को मिला बड़ा सहारा
- बेटे की हालत और पिता की बेबसी: 13 साल बाद कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति
- ममता बनर्जी का विवादित बयान वायरल, बीजेपी बोली यह तो अकबरुद्दीन ओवैसी जैसी भाषा
प्रयाग भारत, हल्द्वानी: नैनीताल जिले के मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत 30 जुलाई को महिला योगा ट्रेनर की हुई हत्या का पुलिस ने 22 दिन बाद खुलासा किया. पुलिस में पूरे मामले में योगा ट्रेनिंग सेंटर संचालक के छोटे भाई को गिरफ्तार किया. पुलिस के जांच पड़ताल में सामने आया कि हत्यारे के बड़े भाई से महिला योग टीचर के अवैध संबंध थे, जिससे नाराज छोटे भाई ने महिला योगा ट्रेनर की हत्या कर दी थी.
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि योगा ट्रेनर की हत्या के मामले में मृतका की मां ने 3 अगस्त को मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतका योगा ट्रेनर जिस योगा सेंटर में काम कर रही थी, उसको अजय और अभय यदुवंशी चलाते थे. जहां महिला योगा ट्रेनर का अजय यदुवंशी से अवैध संबंध था. लेकिन छोटे भाई अभय को ये संबंध नागवार गुजरा और उसने महिला योग ट्रेनर की हत्या कर दी.
पूछताछ में आरोपी अभय यदुवंशी ने बताया कि उसके बड़े भाई की अजय फिटनेस योगा सेंटर नाम से एकेडमी है. जिसे अजय और अभय मिलकर चलाते थे. योगा सेंटर में मैनेजमेंट के सारे काम अभय देखता था. उसी सेंटर में मृतका भी काम करती थी.
मृतका और अजय की बीच अवैध संबंधों के कारण अजय ने अपने भाई अभय को खर्चा देना बंद कर दिया था और उसको अपने घर से भी निकाल दिया था. आक्रोश में आकर अभय ने 30 जुलाई को महिला योगा ट्रेनर के घर पहुंचा, जहां कमरे में रखे उसके दुपट्टे से पीछे से जाकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद अभय टैक्सी से बनबसा और वहां से नेपाल भाग गया. आरोपी जब वापस उत्तराखंड आया तो पुलिस ने मुखबिर और सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी को उधम सिंह नगर के नगला से गिरफ्तार किया.पकड़ा गया आरोपी अभय कुमार उर्फ राजा मूल रूप से गोल चौक थाना वाल्मिकि नगर जिला पश्चिमी चंपारण बिहार का रहने वाला है.
गौरतलब है कि हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में 31 जुलाई को 35 वर्षीय महिला योगा ट्रेनर की उसके ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी. पुलिस प्रथम दृष्टिया आत्महत्या मान रही थी. लेकिन पुलिस की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या होना पाया गया. जहां आखिरकार पुलिस ने 22 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है.
