Crime News

लोनी ACP कार्यालय के बाहर युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, गाजियाबाद। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) लोनी कार्यालय के सामने शनिवार सुबह युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए भर्ती कराया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसके चाचा पूर्व प्रधान रविंद्र बंसल ने […]

Spread the love

प्रयागभारत, गाजियाबाद। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) लोनी कार्यालय के सामने शनिवार सुबह युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए भर्ती कराया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसके चाचा पूर्व प्रधान रविंद्र बंसल ने खनन माफियाओं व उनके सहयोगियों पर परिवार का उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने शुक्रवार को इंटरनेट के माध्यम से शनिवार सुबह 11 बजे एसीपी कार्यालय में आत्मदाह करने का एलान किया था।

रविंद्र बंसल का आरोप है कि पुलिस ने सुबह ही उन्हें थाने में बैठा लिया। उन्हें वाट्सएप समूहों से पता चला कि उनके भतीजे प्रदीप बंसल ने एसीपी कार्यालय के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुराने मुकदमों को लेकर दबाव बनाने के लिए युवक ने ऐसा किया है। युवक की स्थिति में सुधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *