Crime News

दो दिन बाद युवती की शादी, इंस्टा पर पोस्ट कर युवक ने दी गोलियों से भूनने की धमकी

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, यमुनानगर: रादौर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती को अंबाला के पंजेटो निवासी सुरेंद्र ने जान से मारने की धमकी दी है। युवती की दो दिन बाद शादी होनी है। आरोपित उसे शादी करने पर मंडप में पहुंचकर […]

Spread the love

प्रयागभारत, यमुनानगर: रादौर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती को अंबाला के पंजेटो निवासी सुरेंद्र ने जान से मारने की धमकी दी है। युवती की दो दिन बाद शादी होनी है। आरोपित उसे शादी करने पर मंडप में पहुंचकर गोलियां से भूनने की धमकी दे रहा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी की गई है। मामले में महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इंस्टाग्राम के माध्यम से सुरेंद्र कुमार के संपर्क में आई थी। जिसके बाद उन दोनों में बात होने लगी। अब आरोपित उस पर शादी का दबाव बना रहा है। मना करने पर आरोपित मैसेज भेजकर दबाव बनाने लगा।

जिस पर उसके विरुद्ध रादौर थाना में शिकायत दी थी। जहां से केस को महिला थाना ट्रांसफर किया गया। उस समय आरोपित ने गलती मानी और दोबारा मैसेज व दबाव न बनाने की बात कह राजीनामा कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *