Crime News

युवक की चाकू से गोदकर हत्या, सोलानी नदी में मिला शव, शरीर पर हैं कई निशान, कल से था लापता

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : रुड़की में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक का शव रविवार को सोलानी नदी में पड़ा मिला। युवक के शरीर पर कई चाकू के निशान मिले हैं। शव मिलने की […]

Spread the love

प्रयाग भारत, देहरादून : रुड़की में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक का शव रविवार को सोलानी नदी में पड़ा मिला। युवक के शरीर पर कई चाकू के निशान मिले हैं। शव मिलने की सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मामले की जांच को लेकर हरिद्वार से फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। 

सूचना मिलते ही माैके पर पहुंचे एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि युवक के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं। ऐसे में साफ है कि युवक की हत्या करने के बाद शव नदी में फेंका गया है।  

Roorkee Crime News Missing Boy Murder stabbed By Knife dead body found in Solani river

बताया कि युवक की पहचान पश्चिम अंबर तालाब निवासी गुड्डू के रूप में हुई है। युवक को दुर्गा चौक पर देखा गया था। युवक कल से घर से लापता था। बताया कि  सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *