India Update

 ‘अगर प्रज्वल दोषी पाया जाता है तो…,’ पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने रेवन्ना को दी सख्त चेतावनी; दिया ये निर्देश

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, बेंगलुरु। जेडीएस संरक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने अपने पोते और हसन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) को विदेश से भारत लौटने और अश्लील वीडियो कांड मामले में सभी आरोपों की जांच का सामना करने की […]

Spread the love

प्रयागभारत, बेंगलुरु। जेडीएस संरक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने अपने पोते और हसन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) को विदेश से भारत लौटने और अश्लील वीडियो कांड मामले में सभी आरोपों की जांच का सामना करने की चेतावनी दी है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर प्रज्वल दोषी पाया जाता है तो उसे कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

दोषी होने में मिले सख्त सजा- पूर्व पीएम

पूर्व पीएम ने एक्स पर जारी एक पत्र में कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनका पोता कहां है, लेकिन उन्होंने उसे घर लौटने और कानून का सामना करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि प्रज्वल को मेरे धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि मैंने पहले ही कहा है कि अगर वह दोषी पाया जाता है तो उसे कानून के तहत सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने आगे कहा कि मैं लोगों को यह भी विश्वास नहीं दिला सकता कि मैं प्रज्वल की गतिविधियों से अनजान था। मैं उन्हें यह नहीं समझा सकता कि मैं उसे बचाने की कोई इच्छा नहीं रखता। मैं उन्हें यह नहीं समझा सकता कि मैं उसकी गतिविधियों से अवगत नहीं हूं और मुझे उसकी विदेश यात्रा के बारे में पता नहीं था। मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने में विश्वास करता हूं। मैं भगवान में विश्वास करता हूं और मैं जानता हूं कि सर्वशक्तिमान सत्य को जानता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *