परिवारों का आरोप-बेटे सुरक्षित हैं, लेकिन वापसी के साधन नहीं
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, चंदौली: डीडीयू नगर निवासी व्यवसायी अजय जैन का पांच सदस्यीय परिवार मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण दुबई में फंस गया है. परिवार के सदस्य वर्तमान में दुबई के एक होटल में ठहरे हुए हैं […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, चंदौली: डीडीयू नगर निवासी व्यवसायी अजय जैन का पांच सदस्यीय परिवार मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण दुबई में फंस गया है. परिवार के सदस्य वर्तमान में दुबई के एक होटल में ठहरे हुए हैं और भारत सरकार से सुरक्षित स्वदेश वापसी की अपील कर रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, अजय जैन की पत्नी, दो बेटे, बहू और बेटे के साले समेत कुल पांच लोग तीन दिन पहले प्री-वेडिंग शूट के सिलसिले में दुबई गए थे. यह परिवार बुर्ज खलीफा के पास स्थित एक होटल में रुका हुआ है. उनकी भारत वापसी की उड़ान निर्धारित थी, लेकिन मिडिल ईस्ट में युद्ध की स्थिति के चलते उड़ान रद्द कर दी गई. इस कारण परिवार वहीं फंस गया और अब वापस नहीं लौट पा रहा है.
परिवार के सदस्य लगातार वीडियो कॉलिंग के माध्यम से अपने परिजनों से संपर्क में हैं. हालांकि, युद्ध के हालात को देखते हुए सभी चिंतित हैं. भारत में परिजन अपने बेटे-बहू और अन्य सदस्यों की सकुशल वापसी को लेकर परेशान हैं. परिवार के मुखिया अजय जैन ने भारत सरकार से हस्तक्षेप कर अपने परिजनों को सुरक्षित वापस लाने की अपील की है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मदद की गुहार लगाई है.
जैन परिवार को उम्मीद है कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से उनके परिजन शीघ्र ही सुरक्षित भारत लौट सकेंगे. फिलहाल परिवार दुबई के होटल में सुरक्षित है, लेकिन युद्ध की स्थिति के कारण अनिश्चितता बनी हुई है. परिजन लगातार सरकार से संपर्क में हैं और जल्द सकारात्मक पहल की आशा कर रहे हैं.