International

अमेरिका से लौटने का इंतजार कर रहे भारतीय व्यक्ति की अस्पताल में हुई मौत, परिजनों को दी गई जानकारी

Summary

Spread the love

Spread the loveवाशिंग्टन। अमेरिका में अवैध प्रवेश के बाद निर्वासन का इंतजार कर रहे भारतीय नागरिक की अटलांटा के एक अस्पताल में मौत हो गई। अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आइसीई) ने कहा कि न्यूयार्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास को […]

Spread the love

वाशिंग्टन। अमेरिका में अवैध प्रवेश के बाद निर्वासन का इंतजार कर रहे भारतीय नागरिक की अटलांटा के एक अस्पताल में मौत हो गई।

अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आइसीई) ने कहा कि न्यूयार्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास को 57 वर्षीय जसपाल सिंह की मौत के बारे में सूचित कर दिया गया है। परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

सिंह की 15 अप्रैल को अटलांटा के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई। मौत का आधिकारिक कारण जानने के लिए शव परीक्षण लंबित है। जसपाल सिंह 25 अक्टूबर 1992 को कानूनी रूप से अमेरिका में प्रवेश किया था।

21 जनवरी 1998 को एक आव्रजन न्यायाधीश ने सिंह को अमेरिका से बाहर करने का आदेश दिया था। उसके बाद वह स्वेच्छा से भारत लौट गए थे। 29 जून 2023 को उन्हें यूएस-मेक्सिको सीमा पर अमेरिका में अवैध रूप से पुन: प्रवेश करते समय गिरफ्तार किया गया था।

वहां से सिंह की हिरासत प्रवर्तन और निष्कासन संचालन (ईआरओ) अटलांटा को स्थानांतरित कर दी गई। उन्हें अटलांटा में हिरासत में लिया गया, जहां वह निर्वासन का इंतजार कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *