Education

एसएससी कॉन्स्टेबल (जीडी) के लिए आंसर की जल्द, इस तरीके से कर सकेंगे मार्क्स की गणना

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से एसएससी कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 20 फरवरी से 7 मार्च 2024 तक किया गया था। परीक्षाएं संपन्न होने के […]

Spread the love

प्रयाग भारत, नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से एसएससी कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 20 फरवरी से 7 मार्च 2024 तक किया गया था। परीक्षाएं संपन्न होने के बाद अब एसएससी की ओर से आंसर की जारी की जानी जानी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर कुंजी कभी भी जारी किये जाने की संभावना है।

एसएससी जीडी आंसर की ऑनलाइन माध्यम से एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी की जाएगी जहां से आप मांगी गयी डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC GD Answer Key 2024: इस तरीके से कर सकेंगे मार्क्स की गणना

आपको बता दें एसएससी जीडी एग्जाम के लिए कुल 80 प्रश्न पूछे गए हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक एवं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। उत्तर कुंजी से प्रश्न मिलान के दौरान सही उत्तर के लिए अपने आपको दो अंक प्रदान करें और जितने उत्तर गलत हुए हैं एक चौथाई के हिसाब से टोटल करके प्राप्त अंकों में से उसे घटा दें। अब आपको सही स्कोर प्राप्त हो जायेगा।

SSC GD 2024 Answer Key: प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

अगर आपको उत्तर कुंजी में दिए किसी उत्तर पर ऑब्जेक्शन है और निर्धारित तिथियों में उस पर आपत्ति दर्ज की जा सकेगी। आपत्ति ऑनलाइन माध्यम से लॉग इन के माध्यम से दर्ज की जा सकेगी। इसके लिए आपको प्रत्येक प्रश्न के हिसाब से भुगतान करना होगा।

SSC Constable GD Answer Key 2024: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे आंसर की

आंसर की जारी होते ही आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आंसर की लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको मांगी गयी डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके सबमिट करना होगा। अब आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। अब आप अपने सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान करने के बाद अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *