तनाव के बीच ईरान ने स्पष्ट किया रुख, गैर-दुश्मन जहाजों के लिए रास्ता खुला
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, न्यूयॉर्क : ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन को सूचित कर दिया है कि अब गैर-दुश्मन जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर सकते हैं. यह तभी संभव है, जब वे ईरानी अधिकारियों के साथ […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, न्यूयॉर्क : ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन को सूचित कर दिया है कि अब गैर-दुश्मन जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर सकते हैं. यह तभी संभव है, जब वे ईरानी अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करें. यह कदम तेल और गैस की खेपों में आई बाधाओं के बाद उठाया गया है. अमेरिका-इजराइल युद्ध ने वैश्विक आपूर्ति को प्रभावित किया है. ईरान ने अमेरिका, इजराइल और उसके सहयोगी देशों को इस जलडमरूमध्य का उपयोग करने से रोकने के लिए ये कदम उठाए हैं.
न्यूयॉर्क स्थित ईरानी मिशन ने बुधवार को घोषणा की कि वे होर्मुज जलडमरूमध्य से उन जहाजों को गुजरने की अनुमति देंगे, जिन्हें उसने गैर-दुश्मन जहाजों जहाज कहा है. मिशन ने एक्स पर एक पोस्ट में घोषणा की, ‘जो जहाज दुश्मन नहीं हैं जिनमें दूसरे देशों के जहाज या उनसे जुड़े जहाज भी शामिल हैं वे, बशर्ते कि वे ईरान के खिलाफ किसी भी तरह की आक्रामकता में हिस्सा न लें और न ही उसका समर्थन करें और साथ ही सुरक्षा व संरक्षा के घोषित नियमों का पूरी तरह पालन करें, तो वे ईरान के संबंधित अधिकारियों के समन्वय से होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.’
ईरानी रक्षा परिषद ने घोषणा की है कि रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य से गैर-शत्रुतापूर्ण जहाजों का गुजरना अब पूरी तरह से ईरानी अधिकारियों के साथ पूर्व समन्वय पर निर्भर करेगा. सोमवार को सरकारी प्रसारक ‘प्रेस टीवी’ की एक रिपोर्ट के अनुसार यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जिसे तेहरान, अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरानी क्षेत्र के खिलाफ जारी सैन्य आक्रामकता के रूप में वर्णित करता है.
परिषद ने एक कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि देश के बिजली संयंत्रों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर किसी भी और हमले का ईरानी सशस्त्र बलों द्वारा तत्काल और निर्णायक तथा विनाशकारी जवाब दिया जाएगा. ओमान और ईरान के बीच स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य, फारसी खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है. यह जलडमरूमध्य इतना गहरा और चौड़ा है कि दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल के टैंकर भी इससे गुजर सकते हैं और यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल चोकपॉइंट्स में से एक है.
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने युद्ध जीत लिया है, और साथ ही यह भी कहा कि ईरान की नौसेना और वायुसेना पूरी तरह से तबाह हो चुकी है. होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी के शपथ ग्रहण समारोह में बोलते हुए ट्रंप ने कहा, ‘हम अभी बातचीत कर रहे हैं.
मैं आपको बता सकता हूँ कि वे एक समझौता करना चाहते हैं, और अगर आप उनकी जगह होते तो कौन नहीं करना चाहता? देखिए, उनकी नौसेना खत्म हो गई है, उनकी वायुसेना खत्म हो गई है, उनके संचार साधन खत्म हो गए हैं. उनके पास जो कुछ भी था, वह लगभग सब कुछ खत्म हो गया है.’