Crime News

कोलकाता में खाली पड़े क्वॉर्टर से टुकड़ों में मिला महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, कोलकाता: महानगर के वाटगंज थाना इलाके में खाली पड़े एक क्वॉर्टर से मंगलवार को काले प्लास्टिक के पैकेट में एक महिला का शव कई टुकड़ों में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना वाटगंज के षष्ठीतला लेन की है। […]

Spread the love

प्रयागभारत, कोलकाता: महानगर के वाटगंज थाना इलाके में खाली पड़े एक क्वॉर्टर से मंगलवार को काले प्लास्टिक के पैकेट में एक महिला का शव कई टुकड़ों में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना वाटगंज के षष्ठीतला लेन की है। मृत महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

दोपहर घटना की खबर मिलते ही वाटगंज थाने की पुलिस के साथ कोलकाता पुलिस के मुख्यालय लालबाजार से होमीसाइड शाखा की टीम भी पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तीन टुकड़ों में महिला का शव पड़ा मिला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीआईएसएफ के एक खाली पड़े क्वॉर्टर से प्लास्टिक पैकेट के भीतर तीन टुकड़ों में महिला का शव पड़ा हुआ था। पैकेट को खोला तो महिला का सिर, धड़ और हाथ एवं पैर अलग-अलग हिस्सों में पड़ा था।

महिला की दूसरी जगह हत्या करने का शक

पुलिस के अनुसार, शव के हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की दूसरी जगह हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया था। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या तीन से चार दिन पहले की गई थी। इसके कारण शरीर का अधिकतर हिस्सा सड़ने लगा था और शव से काफी दुर्गंध आ रही थी।

महिला की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही पुलिस

पुलिस महिला की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। महिला कौन है, उसकी हत्या किसने और क्यों की गई, वह कहां की रहने वाली थी, इसको लेकर रहस्य बना हुआ है। पुलिस तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *