Education

झारखंड बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट इस महीने के अंत में हो सकता है घोषित, ऐसे कर सकेंगे चेक

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्ली। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड बोर्ड की ओर से रिजल्ट घोषित किये जाने […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड बोर्ड की ओर से रिजल्ट घोषित किये जाने से संबंधित तैयारियों को पूरा कर लिया गया है और परिणाम 30 अप्रैल 2024 तक घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर/ रोल कोड दर्ज करके अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके अलावा स्टूडेंट्स एसएमएस के माध्यम से भी नतीजे प्राप्त कर सकेंगे।

इन वेबसाइट्स पर एक्टिव होगा लिंक

झारखंड बोर्ड मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा होते ही लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा। छात्र परिणाम jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in या jharresults.nic.in पर जाकर चेक कर पाएंगे।

इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट

झारखंड बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करना होगा।

अब आपको रोल नंबर/ रोल कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा।

इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

7.6 लाख छात्रों ने लिए था परीक्षाओं में भाग

इस वर्ष झारखंड बोर्ड से 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 7.6 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। इसमें से मैट्रिक की बोर्ड परीक्षाओं में 4.2 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 3.4 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *