Uttara Pradesh

दहशत के साथ रोमांच भरा नजारा, स्कूल बस के सामने आया बाघ सड़क पर घूमने लगा, तो ड्राइवर ने किया ये काम

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, पीलीभीत : बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस के सामने अचानक बाघ आ गया। इससे बस में सवार बच्चों में खलबली मच गई। बस की खिड़कियों से झांककर बच्चों ने बाघ देखा तो रोमांचित हो उठे। बाघ […]

Spread the love

प्रयागभारत, पीलीभीत : बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस के सामने अचानक बाघ आ गया। इससे बस में सवार बच्चों में खलबली मच गई। बस की खिड़कियों से झांककर बच्चों ने बाघ देखा तो रोमांचित हो उठे।

बाघ कुछ देर तक सड़क पर चहल कदमी करता रहा। इस दौरान कुछ दूरी पर बस के पहिए थमे रहे। जब सड़क से हटकर बाघ निकट की झाड़ियों में चला गया, तब चालक ने बस को आगे बढ़ाया।

बच्चे जा रहे थे स्कूल

मामला माधोटांडा बाइफरकेशन मार्ग का है। रोज की भांति शुक्रवार सुबह को भी बच्चों से भरी एक स्कूल बस रमनगरा क्षेत्र से माधोटांडा स्थित विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल में आ रही थी। शारदा सागर डैम से आगे बढ़कर जैसे ही बस बाइफरकेशन मार्ग पर जंगल के भीतर घुसी, तभी बाइफर केशन से पहले एक बाघ जंगल से बाहर निकल कर मार्ग पर घूमने लगा।

सामने मार्ग पर बाघ को देखकर चालक इंद्रजीत ने बस को रोक दिया। उधर, सामने बाघ को देखकर बस में मौजूद बच्चों में खलबली मच गई। बाघ काफी देर तक मार्ग पर इधर-उधर घूमता रहा। इस दौरान बच्चों ने खिड़की से सामने बाघ देखा तो रोमांचित हो उठे।

बस चालक ने बना ली बाघ की वीडियो

चालक ने मार्ग पर घूम रहे बाघ की वीडियो बना ली। कुछ देर बाद बाघ निकट की झाड़ियों में जाकर गुम हो गया। बराही रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि जंगल मार्ग होने से अक्सर वन्यजीव सड़क पर आ जाते हैं। निगरानी के लिए टीमें लगी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *