Uttara Pradesh

दिल्ली हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, शाहजहांपुर के दो युवकों की मौत

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, बरेली: बरेली के फतेहपुर पश्चिमी क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। औंध पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। […]

Spread the love

प्रयागभारत, बरेली: बरेली के फतेहपुर पश्चिमी क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। औंध पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार बरेली की ओर जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतकों की पहचान रचित (29) पुत्र यज्ञ पाल सिंह और निर्मल सिंह (30) पुत्र विनोद सिंह निवासी गांव ऊखरी थाना मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर) के तौर पर हुई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस हादसे के संबंध में अन्य जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *