Crime News

दो रुपये के बिस्कुट चोरी के आरोप में किशोर को खंभे से बांध कर पीटा, रात भर बांधे रखा

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, श्रावस्ती: बालापुर निवासी एक किशोर को दो रुपय के बिस्कुट चोरी के आरोप में दुकानदार ने खंभे से बांध कर पीटा। रात भर उसे खंभे में ही बांधे रखा। परिवार के लोगों के अनुनय विनय के बाद […]

Spread the love

प्रयागभारत, श्रावस्ती: बालापुर निवासी एक किशोर को दो रुपय के बिस्कुट चोरी के आरोप में दुकानदार ने खंभे से बांध कर पीटा। रात भर उसे खंभे में ही बांधे रखा। परिवार के लोगों के अनुनय विनय के बाद भी किशोर पर दया नहीं आई। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मल्हीपुर पुलिस ने आरोपी दुकानदार के विरुद्ध मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बालापुर निवासी बाबूराम मिश्रा किराने की दुकान करता है। 10 अप्रैल की रात गांव में नाच हो रहा था। जिसे देखने आया गांव निवासी अनुसूचित जाति विमलेश (10) पुत्र केशवराम बाबूराम की दुकान पर बिस्कुट लेने गया था। जिसने दो रुपये का एक पैकेट बिस्कुट खरीदा। जबकि एक पैकेट बिस्कुट उसने चुरा लिया। जिसे देख परिवार के लोगों ने बाबूराम को इसकी जानकारी दिया। नाराज बाबूराम विमलेश को अपने घर में घसीट ले गया। जहां खंभे से बांध कर उसकी प्लास्टिक की पाइप से पिटाई की।

जानकारी के बाद पहुंचे परिवार के लोगों के तमाम सिफारिश के बाद भी बाबूराम का दिल नहीं पसीजा। बाद में बाबूराम ने इसकी सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस किशोर को थाने ले जाने से इंकार कर वापस लौट गई। इसके बाद बाबूराम विमलेश व उसके पिता को थाने लेकर गया। जहां उसने पुलिस को चोरी की तहरीर भी दिया लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।

इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद हरकत में आई मल्हीपुर पुलिस ने बाबूराम सहित चार लोगों के विरुद्ध शांति भंग के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *