नैनीताल हाईवे पर हादसा, बेकाबू कार खंभे से टकराई, हापुड़ आ रहे दो दोस्तों की मौत
प्रयागभारत, रामपुर: अनियंत्रित कार हाईवे किनारे खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मृत्यु हो गई।
बिलासपुर थाना क्षेत्र के चंदेला निवासी 42 वर्षीय रणवीर सिंह पुत्र गिन्नू सिंह कार से मंगलवार सुबह हापुड़ के लिए निकले थे। उनके साथ उनका दोस्त सुरेंद्र सिंह काकू भी थे, जो उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर के थाना बाजपुर के ग्राम चंद्रपुरा के रहने वाले थे।
हादसे की सूचना पर पहुंची घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मृत्यु हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
भोट थाना प्रभारी निशा खटाना ने बताया कि सुरेंद्र सिंह दोस्त के साथ हापुड़ जा रहे थे। स्वजन को सूचना दे दी है।
