Education

 पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जल्द होगा घोषित, 3 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयागभारत, नई दिल्ली: पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार कर रहे करीब 3 लाख स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक होने जा रहा है। पंजाब राज्य के सरकारी और सम्बद्ध निजी स्कूलों में वर्ष 2023-24 के दौरान […]

Spread the love

 प्रयागभारत, नई दिल्ली: पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार कर रहे करीब 3 लाख स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक होने जा रहा है। पंजाब राज्य के सरकारी और सम्बद्ध निजी स्कूलों में वर्ष 2023-24 के दौरान मैट्रिक (Class 10) में रजिस्टर्ड छात्र-छात्राओं के लिए पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा इस साल 13 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम (PSEB 10th Board 2024 Results) आज यानी बृहस्पतिवार, 18 अप्रैल को कुछ ही मिनटों में घोषित किए जाएंगे। PSEB ने कक्षा 10 परीक्षाफल आज जारी किए जाने की आधिकारिक सूचना बुधवार, 17 अप्रैल को जारी की।

PSEB 10th Board 2024 Results: इन आसान स्टेप में देखें मैट्रिक रिजल्ट

ऐसे में पंजाब बोर्ड मैट्रिक परीक्षाफल की प्रतीक्षा कर रहे लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार कुछ ही देर में समाप्त होने जा रहा है। PSEB द्वारा परिणाम घोषित किए जाने के बाद स्टूडेंट्स अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, pseb.ac.in पर विजिट करें। इसके बाद इस वेबसाइट के रिजल्ट्स सेक्शन में जाएं, जहां पर परिणाम लिंक (PSEB 10th Result 2024 Link) को एक्टिव किया जाएगा।

इस लिंक पर क्लिक करके या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से स्टूडेंट्स रिजल्ट पेज पर जा सकेंगे। इस पेज पर स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर, आदि भरकर सबमिट करके अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक (Mark Sheet) स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट-कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।

हालांकि, स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें उनके पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट (Punjab Board 10th Result 2024) की हार्ड कॉपी उनके स्कूल से ही मिलेगा। PSEB द्वारा स्कूलों को उनके पंजीकृत छात्र-छात्राओं की मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट जल्द ही जारी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *