Crime News

पहले प्यार के जाल में फंसाया फिर युवती से हद दर्जे की दरिंदगी, सात दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, अलीगढ़: देहलीगेट क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली युवती के अनुसार करीब डेढ़ वर्ष पहले मथुरा के बाजना कोलाना निवासी सौरभ बघेल से प्रेम संबंध स्थापित हुए थे। सौरभ शादी का वादा करता था। इसकी जानकारी युवक […]

Spread the love

प्रयागभारत, अलीगढ़: देहलीगेट क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली युवती के अनुसार करीब डेढ़ वर्ष पहले मथुरा के बाजना कोलाना निवासी सौरभ बघेल से प्रेम संबंध स्थापित हुए थे। सौरभ शादी का वादा करता था। इसकी जानकारी युवक के स्वजन को थी। वे भी राजी थे।

आरोप है कि युवक ने शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर स्वजन ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। वादे करते रहे कि शादी करवा देंगे। इसी बीच युवती दूसरी बार गर्भवती हो गई। आरोपितों ने फिर से गर्भपात करा दिया और शादी का झांसा देते रहे। सात दिन तक घर में छिपाकर रखा और दुष्कर्म किया। एक जनवरी को आरोपित उज्जैन ले गया। वहां भी संबंध बनाए।

सीओ अभय पांडेय ने बताया कि सौरभ बघेल, भारती, अनीता, पूरन, प्रशांत, सुरेश व रवि के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *