Crime News

पांच हजार रुपये के लिए सात साल की बच्ची को किया अगवा, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, गाजियाबाद: कौशांबी थाना क्षेत्र के भोवापुर से सात साल की बच्ची को पड़ोसी ने अगवा कर लिया। आरोपित ने कॉल कर पांच हजार रुपये की फिरौती मांगी। लोकेशन झांसी की निकली। इसमें झांसी पुलिस की मदद ली गई। […]

Spread the love

प्रयागभारत, गाजियाबाद: कौशांबी थाना क्षेत्र के भोवापुर से सात साल की बच्ची को पड़ोसी ने अगवा कर लिया। आरोपित ने कॉल कर पांच हजार रुपये की फिरौती मांगी। लोकेशन झांसी की निकली। इसमें झांसी पुलिस की मदद ली गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, कौशांबी के भोवापुर में कृष्णा गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। उनकी सात साल की बच्ची लापता हो गई। स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। स्वजन ने कौशांबी थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इसी बीच किराए पर पड़ोस में रहने वाले मदन ने कृष्णा गुप्ता के मोबाइल नंबर पर कॉल कर पांच हजार रुपये की फिरौती मांगी।

पुलिस ने ऐसे किया बच्ची को बरामद

उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपित की लोकेशन निकाली तो वह झांसी की आई। झांसी पुलिस से संपर्क किया गया। फिर पुलिस ने आरोपित को दबोचकर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *