फसल काटती हेमा मालिनी की तस्वीरों की सच्चाई क्या है? पढ़ें ये रिपोर्ट
प्रयागभारत, नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव नजदीक आ चुके हैं। 19 अप्रैल को कई राज्यों में पहले चरण में मतदान होने वाले हैं। सभी उम्मीदवार वोटर्स को लुभाने और चुनावी प्रचार करने में जुटे हुए हैं।
इस सब के बीच मथुरा की सांसद व भाजपा की तरफ से फिर से लोकसभा चुनाव लड़ रहीं हेमा मालिनी की पुरानी तस्वीरें अब फिर से वायरल हो रहीं हैं, लेकिन इसमें जो दावे किए जा रहे हैं, वो सच्चाई से बिल्कुल अलग हैं।
दरअसल, पूर्व में कभी सांसद हेमा मालिनी खेत में काम करने वाली महिलाओं से मिलने के लिए पहुंची थी। इस दौरान बीजेपी नेता ने महिलाओं के साथ गेहूं की फसल काटी थी। उन्होंने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए फेक न्यूज फैलाने वाले यूजर्स
अब जैस-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों की छवि गलत तरीके से पेश करने वाले यूजर्स सक्रियता से भ्रामक कंटेट पोस्ट और शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में ऐसे यूजर्स ने हेमा मालिनी की बहुत-सी पुरानी तस्वीरें वायरल करना शुरू कर दिया है। उनकी एक फोटो को शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि वो हेलीकॉप्टर से गेहूं की फसल काटने के लिए पहुंची थी।
हेलीकॉप्टर में बैठी हेमा मालिनी की वायरल तस्वीर साल 2015 की है, जब वह पटना से प्रचार कर वापस जा रही थी, जबकि दूसरी तस्वीर साल 2014 की है, जब वह चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं से मिलने के लिए पहुंची थी। वहीं, उनकी तीसरी तस्वीर साल 2019 की है, जिन्हें अब भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है।
फोटो को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च करने पर पता चला कि हेलीकॉप्टर में बैठे हुए हेमा मालिनी की पहली तस्वीर उनके ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर मौजूद है, जिसे उन्होंने 21 अक्टूबर 2015 को शेयर किया था।
उनकी यह वायरल तस्वीर चुनाव प्रचार के बाद पटना से रवाना होने से पहले की है।
दूसरी तस्वीर गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च करने पर इससे जुड़ी कई अन्य तस्वीर राहुल शर्मा नाम के एक फेसबुक यूजर के अकाउंट पर मिली। तस्वीरों को 11 अप्रैल 2014 को शेयर किया गया था।
उपलब्ध जानकारी के अुनसार, चुनाव से पहले ग्रामीण महिलाओं से मिलने पहुंची थी और उनके साथ मिलकर फसल काटी थी। विश्नास न्यूज की पड़ताल में ये दावा गलत साबित हुआ है।
