Education

बिहार सक्षमता परीक्षा कक्षा 9-10 का रिजल्ट हुआ घोषित, इस तरीके से करें चेक

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्ली:  बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 कक्षा 9 एवं 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस कक्षा के लिए परीक्षा में भाग लिया था […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली:  बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 कक्षा 9 एवं 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस कक्षा के लिए परीक्षा में भाग लिया था वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं। नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट bsebsakshamta.com पर उपलब्ध हैं जहां से आप मांगी गयी डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की आवश्यकता होगी।

98 प्रतिशत शिक्षकों ने प्राप्त की सफलता

बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 का आयोजन इस वर्ष 26 फरवरी से लेकर 6 मार्च 2024 तक किया गया था। 9वीं एवं 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 20842 शिक्षकों ने भाग लिया था। इसमें से 98 प्रतिशत शिक्षकों ने सफलता प्राप्त की है। फेल होने वाले शिक्षकों की संख्या 488 दर्ज की गयी है।

कैसे चेक करें परिणाम

  • बिहार सक्षमता परीक्षा रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको रोल नंबर एवं रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
  • जानकारी सबमिट करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें कि बीएसईबी की ओर से कक्षा 1 से लेकर 5 तक का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है। इसलिए इस एग्जाम में भाग लेने वाले अभ्यर्थी भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। 5वीं तक की परीक्षा में 93.39 प्रतिशत शिक्षकों ने सफलता हासिल की थी।

परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए होंगे क्वालीफाई

जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे वे इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे। इंटरव्यू के बाद उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी और सफल उम्मीदवारों को सरकारी स्कूलों में शिक्षक के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *