International

भारत के साथ क्यों बंद है पाकिस्तान के व्यापारिक संबंध? मंत्री डार ने खुद लिखित जवाब दिया

Summary

Spread the love

Spread the loveइस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान से आयात पर भारत की ओर से भारी शुल्क लगाए जाने के कारण दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध 2019 से निलंबित हैं। पुलवामा […]

Spread the love

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान से आयात पर भारत की ओर से भारी शुल्क लगाए जाने के कारण दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध 2019 से निलंबित हैं।

पुलवामा हमले के बाद भारत ने अतिरिक्त कर लगाया

नेशनल असेंबली में शनिवार को एक लिखित उत्तर में डार ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से आयात पर 200 प्रतिशत शुल्क लगाने का फैसला किया। साथ ही कश्मीर बस सेवा और सीमापार व्यापार को निलंबित कर दिया।

सांसद ने उठाए थे सवाल

डार पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की सांसद शर्मिला फारुकी के उस सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने पड़ोसी देशों, खासकर भारत के साथ पाकिस्तान के संबंधों में आने वाली व्यापारिक चुनौतियों के बारे में जानकारी मांगी थी।

व्यापार संबंधों को फिर से शुरू करने की कोई योजना नहीं

मार्च में लंदन में एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान डार ने भारत के साथ व्यापारिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए पाकिस्तान के व्यापारिक समुदाय की उत्सुकता पर प्रकाश डाला था। हालांकि, उनके कार्यालय ने बाद में स्पष्ट किया था कि पाकिस्तान की भारत के साथ व्यापार संबंधों को फिर से शुरू करने की कोई योजना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *