Uttara Pradesh

महिलाओं से लूटपाट करने वाले ग‍िरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एसओजी और पुलिस ने बाबा बगिया रोड से दबोचा

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, कन्नौज। महिलाओं से लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने बाबा बगिया रोड के पास से नाबालिग समेत ग‍िरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन मोबाइल समेत महिलाओं से लूटे गए जेवरात व […]

Spread the love

प्रयागभारत, कन्नौज। महिलाओं से लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने बाबा बगिया रोड के पास से नाबालिग समेत ग‍िरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन मोबाइल समेत महिलाओं से लूटे गए जेवरात व नकदी बरामद की है। ग‍िरोह का सरगना पुलिस को चकमा देकर भाग गया। अब पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

एसपी अमित कुमार आनंद ने शनिवार को बताया कि सौरिख थाना क्षेत्र के मुहल्ला संजय नगर निवासी अनुदेशक पूनम मिश्रा 15 मई को ई-रिक्शा से अपने प्रशिक्षण संस्थान आ रही थीं। छिबरामऊ में एक विद्यालय के पास पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरे उनका पर्स छीनकर फरार हो गए थे। मामला दर्ज कर खुलासे के लिए एसओजी व छिबरामऊ थाना पुलिस को लगाया गया था।

शनिवार को एसओजी व पुलिस ने घेराबंदी कर बाबा बगिया रोड के पास ग‍िरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक आरोपित नाबालिग है। पूछताछ में दूसरे आरोपित ने अपना नाम तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा गांव निवासी अंशुल गिहार बताया है, जबकि ग‍िरोह का सरगना राजेश गिहार भाग गया।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों के पास से तीन मोबाइल, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झाले, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दो डबिट कार्ड, पांच चाबी और 10,102 रुपये बरामद किए। एसपी ने बताया कि राजेश की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कस्बा में लगे सीसी कैमरे के फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को सफलता मिली।

महिलाओं को बनाते थे शिकार

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि यह लोग ई-रिक्शा से आने-जानी वाली महिलाओं को निशाना बनाते थे। मौका पाकर उनका पर्स या अन्य सामान लूटकर फरार हो जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *