Crime News

 रिश्तेदार की हत्या के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी, अब थाने में ही लगाई फांसी; जांच में जुटी पुलिस

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयागभारत, जयपुर: राजस्थान के दौसा में हत्या के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति के पुलिस थाने में फांसी लगाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि अपने रिश्तेदार की हत्या के आरोप […]

Spread the love

 प्रयागभारत, जयपुर: राजस्थान के दौसा में हत्या के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति के पुलिस थाने में फांसी लगाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि अपने रिश्तेदार की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, उसने लालसोट पुलिस थाने में जेल की खिड़की से फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

रिश्तेदार की हत्या के आरोप में किया गया था गिरफ्तार

दौसा के अधीक्षक रंजीता शर्मा ने कहा कि 32 वर्षीय मनोज मीणा को अपने रिश्तेदार की हत्या के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया था और वह हिरासत में था। एसपी ने बताया कि जिस दिन आरोपी को गिरफ्तार किया गया था उसी दिन उसने जेल की खिड़की से कंबल के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और परिजनों को जल्द ही सौंप दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *