शेखपुरा में चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया, ससुराल वालों ने विवाहिता को उतारा मौत के घाट
प्रयागभारत, शेखपुरा: सोमवार की रात जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामजानपुर गांव में 35 वर्षीय बबलू यादव की पत्नी रेखा देवी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया है। यह आरोप रेखा के मायके वालों ने लगाया है।
जयपुर में रहकर काम करता है रेखा का पति
रेखा देवी चार बच्चों की मां है। रेखा का पति जयपुर में रहकर काम करता है। इस संबंध में रेखा देवी के पिता नालंदा के बिहारशरीफ के महलपर मोहल्ला निवासी महेंद्र यादव ने बताया कि रेखा देवी का पति जयपुर में काम करता है। रेखा देवी की हत्या कर दी गई है।
परिवारवालों की शिकायत पर की जाएगी कार्रवाई
रेखा देवी को पहले भी ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे थे। बताया गया है कि 35 वर्षीय रेखा देवी चार बच्चों की मां है। बड़ा बच्चा 9 वर्ष का है।
उधर, इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने बताया कि रेखा के पिता सहित परिवार के लोग आ गए हैं। अभी आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन देने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लाश को बरामद कर ली है।
