Uttara Pradesh

सपा ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, मिर्जापुर सीट से बदला प्रत्याशी; भाजपा के बागी सांसद पर लगाया दांव

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए दो और सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। सपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दोनों प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। पार्टी ने […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए दो और सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। सपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दोनों प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। पार्टी ने मिर्जापुर सीट से रमेश बिंद व रॉबर्ट्सगंज सीट से छोटेलाल खरवार को प्रत्याशी बनाया है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव की अंतिम मुहर लगने के बाद मिर्जापुर व रॉबर्ट्सगंज सीट पर सभी अटकलों पर विराम लग गया है। सपा की ओर से मिर्जापुर सीट से रमेश बिंद व रॉबर्ट्सगंज सीट से छोटेलाल खरवार को उम्मीदवार बनाया गया है।

बता दें एनडीए गठबंधन में दोनों सीटे अपना दल एस के खाते में गई हैं। मिर्जापुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मैदान में हैं वहीं रॉबर्ट्सगंज सीट से रिंकी कौल चुनाव लड़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *