India Update

सरकार बनने पर किसानों को एमएसपी दिलाएंगे, कर्ज माफ करेंगे’, संभल से अखिलेश यादव ने भरी हुंकार

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, संभल : अखिलेश यादव ने रविवार को संभल लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया1 अखिलेश ने कहा कि चुनाव गर्मियों का है। जिस तरह का माहौल नजर आ रहा है। जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया […]

Spread the love

प्रयाग भारत, संभल : अखिलेश यादव ने रविवार को संभल लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया1 अखिलेश ने कहा कि चुनाव गर्मियों का है। जिस तरह का माहौल नजर आ रहा है। जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है। तीसरा चरण महत्वपूर्ण है। इस हिस्से से शुरू होकर हमारे घर तक चुनाव है। यहां से मैनपुरी तक चुनाव होने जा रहा है।

अखिलेश ने कहा, रामपुर और मुरादाबाद जीत रहे हैं। फिर संभल कैसे पीछे छूटेगा। जब भाजपा की सबसे ज्यादा हार वाली सीट की गिनती हो, उसमें भी संभल आना चाहिए। चुनाव श्रद्धांजलि देने का चुनाव है। बर्क साहब को श्रद्धांजलि देने का वक्त है। वह अपने लोगों के हक को हमेशा खड़े रहते थे। भाजपा वाले घूम रहे हैं। पहले इन्होंने 400 पार का नारा दिया। दूसरा चरण में भूल गए। इन्हें हवा का रुख नहीं पता था। इसलिए 400 पार कह रहे थे। इस बार जनता 400 हराने जा रही है।

किसानों की खाद और बिजली कर दी महंगी

अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की आय दोगुणी नहीं हुई। खाद और बिजली महंगी कर दी। विकसित भारत पर कटाक्ष किया। प्रधानों ने सहयोग न किया होता, तो विकसित यात्रा भी नहीं चल पाती। यह भूसे के लिए गांव के मुखिया पर दबाव बनाते हैं। इस बार भाजपा का सफाया होने जा रहा है। किसान आंदोलन में दीवार खड़ी करवा दी थी। एक हजार किसान शहीद हो गए।

गठबंधन, सपा और पीडीए ने तय किया है, किसानों को एमएसपी दिलाएंगे। कर्ज माफ करेंगे। भाजपा वालों ने बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया है। 16 लाख करोड़ माफ किया है। जिन्होंने पांच करोड़ से ज्यादा वालों का कर्ज माफ किया। किसानों का नहीं किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *