Uttara Pradesh

 हाईवे पर सफर करना हो गया और भी महंगा, वोटिंग खत्म होते ही बढ़ गए टोल के रेट; अब इतना देना होगा टैक्स

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, मथुरा। Toll Tax: हाईवे पर सफर अब और महंगा हो गया है। जून से टोल की नई दरें प्रभावी हो गई हैं। एक बार गुजरने वाले वाहनों की दरों में वृद्धि के बजाय कमी की गई है, जबकि वापसी […]

Spread the love

प्रयागभारत, मथुरा। Toll Tax: हाईवे पर सफर अब और महंगा हो गया है। जून से टोल की नई दरें प्रभावी हो गई हैं। एक बार गुजरने वाले वाहनों की दरों में वृद्धि के बजाय कमी की गई है, जबकि वापसी और मासिक पास की दरों में दो से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है।

लोकल वाहनों के मासिक पास की दरों में 10 रुपये की वृद्धि की गई है। ऐसे में हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को जिले में टोल टैक्स अब और अधिक देना होगा।

हर वर्ष बढ़ाई जाती है टोल की दरें

सरकार सफर सुहाना बनाने के लिए सड़कों का जाल बिछा रही है। नए हाईवे बनाए जा रहे हैं। मथुरा में भी बरेली हाईवे बनाया जा रहा है। आने वाले समय में कान्हा की नगरी से कहीं भी आया जा सकता है। हाईवे पर सफर करने वालों से सरकार टोल टैक्स वसूलती है। हर वर्ष टोल की दरें बढ़ाई जाती हैं।

इस वर्ष भी अप्रैल से टोल की दरें बढ़ना प्रस्तावित थीं, लेकिन चुनाव को लेकर नहीं बढ़ाई जा सकीं। अब चुनाव होने के बाद जून से हाईवे टोल पर नई दरें प्रभावी कर दी गईं। इस बार एक बार गुजरने वाले वाहनों की दरों में दरें नहीं बढ़ाई हैं। लेकिन, वापसी और मासिक पास की दरों में दो से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। लोकल वाहनों के मासिक पास में 10 रुपये की वृद्धि की गई है।

टोल की नई दरें

वाहन प्रकारसिंगलवापसीमासिक
हल्के वाहन1001503,376
कामर्शियल हल्के वाहन1652455,450
ट्रक-बस (टू एक्सल)34551511,415
भारी वाहन तीन से (छह एक्सल)53580517,905
वृहदाकार वाहन (10 एक्सल)65598021,795
लोकल कार0000340

पुरानी दरें —

वाहन प्रकारसिंगलवापसीमासिक
हल्के वाहन1001503,290
कामर्शियल हल्के वाहन1602405,315
ट्रक-बस (टू एक्सल)33550011,135
भारी वाहन (तीन से छह एक्सल)52578517,460
वृहदाकार वाहन (10 एक्सल)64095521,255
लोकल कार0000330

एनएचएआइ इंसीडेंट अधिकारी नरेंद्र कुमार के अनुसार, हाईवे पर टोल की दरों में वृद्धि की गई है। मथुरा जिले की सीमा में एक टोल आता है, इसकी दराें में कुछ प्रतिशत की वृद्धि की गई है। वाहन स्वामियों को राहत देने का भी प्रयास किया गया है। सिंगल पास की दरों में पहले से कुछ कमी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *