Crime News

 हार्डवेयर व्यवसायी से हथियार के बल पर 2.77 लाख लूटे, अपराधियों ने की फायरिंग; एक घायल

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयागभारत, बेतिया। बेतिया-मोतिहारी पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नगर निगम के कचरा डंपिंग पॉइंट के समीप सोमवार की दोपहर अपराधियों ने पटना के हार्डवेयर व्यवसायी मोहन तिवारी से 2 लाख 77 हजार रुपये लूट लिया है। मोहन […]

Spread the love

 प्रयागभारत, बेतिया। बेतिया-मोतिहारी पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नगर निगम के कचरा डंपिंग पॉइंट के समीप सोमवार की दोपहर अपराधियों ने पटना के हार्डवेयर व्यवसायी मोहन तिवारी से 2 लाख 77 हजार रुपये लूट लिया है।

मोहन तिवारी बकाया कलेक्शन के लिए बस से बेतिया आ रहे थे। बस में सवार बदमाशों ने बस रुकवा कर हथियार के बल पर रुपये भरा बैग छीन लिया और भागने लगे। पीछा करने पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की।

फायरिंग में कंधे और चेहरे पर लगी गोली

अपराधियों के फायरिंग में मझौलिया थाना क्षेत्र के थरेसरी निवासी मंजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके कंधे और चेहरे पर तीन गोली लगी है। इलाज के लिए उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोली मारने के बाद अपराधी मंजीत यादव का बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ विवेक दीप मौके पर पहुंचे। अपराधियों के धर पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

बताया जा रहा है कि व्यवसायी मोतिहारी से रुपये कलेक्शन के बाद बस से बेतिया आ रहे थे। श्रीपुर के समीप दोनों अपराधी बस में सवार हुए। जैसे ही बस नगर निगम के डंपिंग पॉइंट के समीप पहुंची सुनसान जगह देखकर अपराधियों ने बस रुकवाया।

बस से उतरते समय हथियार दिखाकर व्यवसायी को बस से जबरन उतार लिया और उनका रुपये भरा बैग छीन भागने लगे। व्यवसायी ने बेतिया से बाइक से लौट रहे मंजीत यादव को रोककर अपनी आपबीती सुनाई और उनसे अपराधियों के पीछा करने का अनुरोध किया।

तब वे व्यवसायी को बाइक पर बैठा अपराधियों का पीछा करने लगे। पीछा करते देख अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। जिससे उन्हें गोली लग गई और वे वहीं गिर पड़े।

फारिंग की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीण

फायरिंग की आवाज सुनकर गिद्धौरा के ग्रामीण दौड़े। तब अपराधियों ने उन पर भी अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच दोनों अपराधी मंजीत यादव का बाइक लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना पर एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। जख्मी मंजीत यादव को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि मंजीत को तीन गोली लगी है।

अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू

कंधे में फंसी गोली को निकाल दिया गया है। पुलिस लूट के शिकार बने व्यवसायी से पूछताछ कर रही है। अपराधियों के धर पकड़ के लिए नाकेबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

सीडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि व्यवसायी से लूट हुई है। एक व्यक्ति को गोली लगी है। उनका इलाज हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *