बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालु बेहोश, मुंह से खून निकलने पर मची अफरातफरी
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, आगरा : वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भीड़ के दबाव के चलते एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। श्रद्धालु को अस्पताल में भर्ती […]
More On prayagbharat
- NCERT की जगह महंगी किताबें लागू करने पर सख्ती, हल्द्वानी के 46 निजी स्कूलों से मांगा गया जवाब
- फरारी खत्म, धामी हत्याकांड का आरोपी आखिरकार गिरफ्त में
- चेकिंग के वक्त भागा आरोपी, जंगल में फायरिंग के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा
- जिम्मेदारी बढ़ाने के साथ भाजपा का फोकस-हर घर तक योजना
- बयानबाजी से बचें और पार्टी लाइन का करें पालन, गोदियाल ने कांग्रेस में एंट्री को लेकर नेताओं को दी सख्त चेतावनी
प्रयाग भारत, आगरा : वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भीड़ के दबाव के चलते एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। श्रद्धालु को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीड़ के दबाव और घुटन के कारण श्रद्धालु सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला और पानी पिलाकर होश में लाने की कोशिश की। इसी दौरान श्रद्धालु के मुंह से खून भी निकलने लगा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
