नशा तस्कर का एनकाउंटर, रेड करने गई पुलिस पर किया था अचानक हमला; दो जवान भी जख्मी
प्रयागभारत, होशियारपुर: जिले के हल्का दसूहा में म गई दसूहा पुलिस पर नशा तस्करों ने हमला कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक नशा तस्कर का एनकाउंटर कर दिया गया।
घटना में पुलिस के दो अधिकारी भी जख्मी
वहीं घटना में पुलिस के दो अधिकारी के जख्मी होने की बात भी सामने आ रही है। घटना हल्का दसूहा के अंतर्गत आते गांव मेवा मियाणी की है। जहां पुलिस को इसी गांव के ही एक व्यक्ति पर नशा का व्यापार करने की जानकारी मिली थी।
सूचा सिंह द्वारा पुलिस टीम पर हमला
जिसके बाद दसूहा पुलिस टीम सूचा सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी मेवा मियाणी के घर पहुंची तो सूचा सिंह द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया।

बचाव में जवाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा सूचा सिंह पर फायरिंग की गई जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जिला के उच्च पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना स्थल पर पहुंचा जा रहा है। फिलहाल इस सारे मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं।