Uttarakhand

Naintal : बेटे को छात्रसंघ चुनाव जिताने मां ने कॉलेज में लिया एडमिशन, मां-बेटे की जोड़ी की चर्चा

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयाग भारत , हल्द्वानी : मां और बेटे का रिश्ता दुनिया के सबसे खास रिश्तों में माना जाता है। मां अपने बेटे की सफलता के लिए हर संभव कोशिश करती है। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव के दौरान […]

Spread the love

प्रयाग भारत , हल्द्वानी : मां और बेटे का रिश्ता दुनिया के सबसे खास रिश्तों में माना जाता है। मां अपने बेटे की सफलता के लिए हर संभव कोशिश करती है। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव के दौरान मां के इसी समर्पण की एक अलग तस्वीर सामने आई है। नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में निर्दलीय प्रत्याशी भानु प्रताप चौहान की जीत के बाद उनकी मां बीना चौहान की भूमिका भी चर्चा में आ गई है।

बेटे को जिताने के लिए मां ने लिया कॉलेज में एडमिशन

29 सितंबर को उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे सामने आए। नैनीताल डीएसबी परिसर में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार भानु प्रताप चौहान ने जीत दर्ज की। खास बात यह रही कि बेटे के चुनाव प्रचार और रणनीति में साथ देने के लिए उनकी मां बीना चौहान ने खुद डीएसबी परिसर में एमए पॉलिटिकल साइंस में एडमिशन लिया।

बताया गया कि बीना चौहान ने चुनाव के दौरान बेटे के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने छात्रों के बीच संपर्क बनाने और चुनावी रणनीति तैयार करने में भी साथ दिया।

भानु प्रताप ने 482 वोट से दर्ज की जीत

डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी भानु प्रताप चौहान को कुल 1355 वोट मिले। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी के शुभम कुमार को 873 वोट प्राप्त हुए। इस तरह भानु प्रताप चौहान ने 482 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से जुड़े उम्मीदवारों के बीच निर्दलीय प्रत्याशी की इस जीत ने परिसर की छात्र राजनीति में भी ध्यान खींचा।

मां-बेटे की जोड़ी बनी चर्चा का विषय

भानु प्रताप की जीत के बाद उनकी मां बीना चौहान की भूमिका भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। बेटे के लिए समर्थन जुटाने से लेकर चुनावी गतिविधियों में सक्रिय रहने तक, वह लगातार उसके साथ नजर आईं।

बीना चौहान हल्द्वानी नगर निगम की पार्षद भी हैं। बेटे की जीत के बाद मां-बेटे की यह जोड़ी डीएसबी परिसर में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *