Uttarakhand

Dehradun Nagar Nigam : धामी का बड़ा बयान- देश की प्रगति में श्रमिकों की अहम भूमिका

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : Dehradun Nagar Nigam की बोर्ड बैठक दूसरे दिन भी हंगामे के बीच जारी रही, जहां बीजेपी और कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। बैठक में कुल 65 प्रस्तावों में से केवल […]

Spread the love

प्रयाग भारत, देहरादून : Dehradun Nagar Nigam की बोर्ड बैठक दूसरे दिन भी हंगामे के बीच जारी रही, जहां बीजेपी और कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। बैठक में कुल 65 प्रस्तावों में से केवल 26 पर ही चर्चा हो सकी, जबकि बाकी प्रस्तावों पर अब शनिवार को विचार किया जाएगा।

बैठक का सबसे अहम फैसला शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर लिया गया। अब नगर निगम अवैध निर्माण करने वालों को एक हफ्ते के भीतर नोटिस जारी करेगा और एक महीने के अंदर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।

पार्षदों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने के बाद भी कुछ ही समय में दोबारा रेहड़ी-पटरी लग जाती हैं, जिससे आम जनता को परेशानी होती है। इस पर ठोस नीति बनाने की मांग उठी।

इसके अलावा, बैठक में 715 सफाई कर्मियों की भर्ती को भी मंजूरी दी गई है। इससे शहर की सफाई व्यवस्था, जल निकासी और अन्य नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

सिंगल यूज प्लास्टिक के मुद्दे पर भी पार्षदों ने नगर निगम अधिकारियों को घेरा और बड़े व्यापारियों पर कार्रवाई न होने पर सवाल उठाए।

वहीं, बल्लूपुर फ्लाईओवर के नीचे शौचालय निर्माण में देरी को लेकर नाराजगी जताई गई। फिलहाल, वहां मोबाइल टॉयलेट लगाने का निर्णय लिया गया है।

नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि इन फैसलों से शहर की बुनियादी सुविधाओं और सफाई व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *